Advertisment
राज्य एवं शहर

बाथरुम में फिसल कर गिरे शिक्षा मंत्री , दिमाग पर आई चोट , एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रांची। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार रामदास सोरेन बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून का थक्का जम गया। बताया गया कि अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है। उन्हें रांची से एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मोदी बायोटेक प्लांट में नियमों की उड़ रही धज्जियां, गांवाें में गहराया जल संकट, जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शोसल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सहयोगी, गरीबों के सच्चे हितैषी और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

उन्होंने लिखा, “बाथरूम में गिरने के कारण उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है और खून का थक्का जम गया है। उन्हें जल्द ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनके संपर्क में हूँ और उनकी स्थिति पर नज़र रख रहा हूँ। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles