Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

फर्जी निकली लूट की कहानी: कर्ज चुकाने के लिए धान व्यापारी के कर्मचारी ने ही छुपाए थे 11. 80 लाख रुपये

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में 11 लाख 80 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला। पुलिस को झूठी सूचना देने वाला खुद आरोपी निकला। धान व्यापारी के कर्मचारी ने पुलिस और अपने मालिक को लूट होने की झूठी जानकारी दी थी। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, धान व्यापारी किरीत ड़ड़सेना का कर्मचारी दीपेश देवांगन दोपहर 1 बजे 11 लाख 80 हजार रुपए बैंक में जमा कराने जा रहा था। कर्ज चुकाने के लिए उसने ऐसी कहानी रच डाली कि आप भी सुन कर हैरान हो जाएंगे।

साइबर टीम की मदद से सच्चाई उजागर की
दीपेश देवांगन ने पुलिस को बताया कि, बाइक में सवार तीन युवकों ने रुपए से भरा बैग और लेपटॉप लेकर भाग गए। जिसके बाद से ही बम्हनीडीह पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सच्चाई उजागर की। इसके बाद आरोपी व्यापारी दीपेश के घर से ही नकदी रकम और लैपटॉप बरामद कर लिया है।

कर्ज चुकाने के लिए रची ऐसी साजिश
धान व्यापारी के कर्मचारी दीपेश देवांगन ने कर्ज चुकाने के लिए यह साजिश रची थी। यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहे रकम को खुद ही छिपाया। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सच्चाई उजागर की। पुलिस आरोपी दीपेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बच्चा संभालते हुए टॉप की सिविल जज परीक्षा, पहले प्रयास में मेन्स के दिन ही बनने वाली थीं मां

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles