
छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, बाल-बाल बचा युवक, देखिए VIDEO
कांकेर। कांकेर जिले के गोविंदपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गई। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि, सड़क किनारे चल रहा युवक मौत के मुँह से कैसे वापस आ गया। इतने बड़े हादसे में उस युवक को एक खरोंच तक नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते कार सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कार सवार एक युवक की जान तो बाल-बाल बच गई, लेकिन दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने वाहन को जब्त कर सड़क दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।



