Advertisment
EVM-VVPATकांग्रेसछत्तीसगढ़जगदलपुर

कवासी लखमा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का जताया संदेह, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का संदेह जताया है. उन्होंने सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के बार-बार के दौरे पर संदेह जताते हुए इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है. जगदलपुर, बस्तर व चित्रकोट विधानसभा की ईवीएम मशीनों को धरमपुरा के हार्टीकल्चर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील कर रखा गया है.

इस बीच जगदलपुर में पूर्व मंत्री एवं बस्तर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि ईवीएम की छेड़छाड़ के मकसद से सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने जगदलपुर की हॉर्टिकल्चर कॉलेज में मौजूद स्ट्रांग रूम में जाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा है कि सुरक्षा के इंतजाम होने के बावजूद भी बार-बार अधिकारियों का दौरा संदेहास्पद है, मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की भी बात कवासी लखमा ने कही है.

इसे भी पढ़ें:  डोंगरगढ़ में 3 साल की मासूम को ट्रक ने रौंदा:बाइक से नीचे गिरे पिता समेत दो बेटियां, टायर के नीचे आया मासूम का सिर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles