Advertisment
छत्तीसगढ़बीजापुर

जवानों ने मां-नवजात को उफनती नदी पार कराई:ड्रमों पर प्लाई रखकर नाव बनाई,दोनों को बैठाकर अस्पताल पहुंचाया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिले के नक्सल इलाके में तैनात CRPF के जवान महिला और उसके नवजात बच्चे के लिए देवदूत बन गए। जवानों ने समय से पहले जन्मे बच्चे और उसकी मां को ड्रम और प्लाई के सहारे उफनती नदी पार करवाई, फिर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते इलाज मिलने से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

मामला जिले के उसूर ब्लॉक के नंबी गांव का है। इस गांव की माड़वी जागी प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। धीरे-धीरे दर्द बढ़ता जा रहा था। मुश्किल ये थी कि अस्पताल कैसे ले जाया जाए। क्योंकि बारिश की वजह से नदी उफान पर थी। इसी बीच माड़वी की समय से पहले ही डिलीवरी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह गिरफ्तार : 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 34 किलो गांजा बरामद

बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। नदी उफान पर थी, इसलिए परिजन अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे।

जवानों ने समय से पहले जन्मे बच्चे और उसकी मां को ड्रम और प्लाई के सहारे उफनती नदी पार करवाई।
जवानों ने समय से पहले जन्मे बच्चे और उसकी मां को ड्रम और प्लाई के सहारे उफनती नदी पार करवाई।

जानकारी मिली तो जवान पहुंचे

इस बात की खबर CRPF-196 और कोबरा बटालियन के जवानों को मिली। जिसके बाद जवानों ने महिला का रेस्क्यू करने का प्लान किया। उन्होंने नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रस्सी बांधी। फिर प्लास्टिक के 2 ड्रम के ऊपर प्लाई को बांधकर जुगाड़ की नाव तैयार की।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में पकड़ाया फर्जी IB अधिकारी: चेकिंग के दौरान फर्जी ID CARD दिखाकर पुलिस पर झाड़ा रौब

मां और नवजात बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती

जवानों ने मां और नवजात समेत परिवार के एक सदस्य को जुगाड़ की नाव पर बिठाया और उफनती नदी पार कराई। इसके बाद महिला और उसके नवजात बच्चे को उसूर के अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जवानों ने महिला और नवजात बच्चे को उसूर के अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
जवानों ने महिला और नवजात बच्चे को उसूर के अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पहले खुद ट्रायल किया, फिर मां-नवजात को बिठाया

जवानों ने ड्रम और प्लाई की अस्थाई नाव का सबसे पहले खुद ट्रायल किया। जब कामयाब हुए तो फिर मां, बच्चे को उसके जरिए नदी पार करवाई। दरअसल, बीजापुर जिले में झमाझम बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। नंबी गांव की नदी के उफान पर आने से इलाका ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के लिए आफत बनी बेमौसम बारिश : खेतों में भरा पानी, सड़ने लगी धान की फसल, किसानों ने की मुआवजा देने की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles