Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में NH 49 ओवरब्रिज के नीचे मिली अज्ञात लाश:सड़ जाने से शव की नहीं हो सकी पहचान, हत्या की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के मुर्लीडीह गांव से होकर गुजरी NH 49 फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे सड़ी गली हालत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव बुरी तरह से सड़ जाने से पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई गई है। सूचना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को बिलासपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मुर्लीडीह फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सड़ी गली हालत में शव मिलने की खबर ग्रामीणों ने अकलतरा थाने में दी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और FSL की टीम को भी बुलाया गया। NH 49 ब्रिज के नीचे से शव को बाहर निकाला गया, मृतक का शरीर बुरी तरह से खराब हो चुकी थी जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें:  ‘न्याय पत्र’ पर सवाल का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

जेब से मिला 100 रुपए का नोट और चिल्लम

डीएसपी प्रदीप शोरी ने बताया कि मृतक ने सफेद रंग की टी शर्ट और जींस पेंट पहना हुआ है। जेब की तलाशी लेने पर 100 रुपए और एक चिल्लम मिला है। मृतक नशेड़ी होना लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए FSL के पास भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा, फिलहाल हत्या की आशंका जाहिर हो रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles