Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी EOW : डिप्टी सीएम साव बोले- घोटाले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच EOW करेगी। जिसके बाद कांग्रेस ने बड़े नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाया है। इसको लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि, गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन- कौन लोग इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई की है। EOW भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी। घोटाले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की EOW की जांच को लेकर पूर्व पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष की मांग को सरकार स्वीकार क्यों नहीं करती है। सरकार को भारतमाला प्रोजेक्ट की CBI जांच करानी चाहिए। भारतमाला घोटाले में अफसरों भूमाफियाओं की संलिप्तता है। सरकार को सभी दोषियों से रकम की वसूली करनी चाहिए। संभाग स्तर के अधिकारी भी संदेह के कटघरे में हैं। CBI जांच से भारतमाला की सारी गड़बड़ी सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें:  गर्मी का आलम, जिला अस्पताल के दर्जनभर इनवर्टर फटे, परिसर हुआ धुआं-धुआं, मच गई अफरा-तफरी

EOW से जांच कराए सरकार 

वहीं मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, पूर्व मंत्री सहित कुछ लोगों को बचाने के लिए सरकार EOW से जांच करा रही है. यह बड़ा घोटाला है इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से होनी चाहिए। गली- गली में ED घूम रही है फिर इसकी जांच में क्या दिक्कत है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles