Advertisment
Uncategorized

कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की से रेप: परिचित ने मदद के बहाने की दरिंदगी, गर्भवती होने पर सामने आई हैवान की करतूत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बदलापुर के पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 13 साल की लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के गर्भवती होने के इस मामले का खुलासा हुआ. दरअसल कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टरों ने पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी उसके परिजनों को दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की इलाज के लिए बिहार राज्य से महाराष्ट्र के बदलापुर में आई थी. पीड़िता के परिजनों के लिए एक परिचित ने बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी और इलाज में भी मदद कर रहा था. इस बीच शख्स ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह प्रेग्नेट हो गई. कैंसर के इलाज के लिए जब कीमो थेरेपी के लिए ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव के दूसरे दिन बढ़ी टोल प्लाजा की दरें, लोग हुए परेशान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि कैंसर पीड़ित एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है.  पीड़िता के परिवार की शिकायत पर बदलापुर पूर्वी थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles