Advertisment
देश

ट्रंप को टेंशन देने वाली तस्वीर… मोदी-पुतिन एक ही कार में बैठकर मीटिंग के लिए पहुंचे, भारत-रूस की ये दोस्ती देखकर बौखला जाएगा अमेरिका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चीन के तियानजिन में चल रहे एससीओ समिट के दौरान अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। यह दृश्य विश्व राजनीति में होने वाले बदलाव की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं। एक तरफ, जहां सात साल बाद पीएम मोदी चीन दौरे पर पहुंचे। SCO Summit में मोदी-जिनपिंग-पुतिन की दोस्ती वाली केमिस्ट्री देखने को मिली। वहीं चीन के सबसे अहम दोस्तों में से एक पाकिस्तान पूरी तरह अलग-थलग दिखा। अब ट्रंप को टेंशन देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल द्विपक्षीय बैठक के लिए पीएम मोदी-व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में मीटिंग के लिए पहुंचे। से तस्वीर मीडिय़ा में सामने आने के बाद इसी की चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं मोदी-पुतिन की यह यारी देखकर अमेरिका का बौखलाना तय है।

इसे भी पढ़ें:  रात 2 बजे लोकसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, जानिए पक्ष-विपक्ष में पड़े कितने वोट

एससीओ समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में निकले। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

इधर पहलगाम आतंकी हमले का दंश झेल रहे भारत को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल हुई है। SCO के घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा की गई है। यह रणनीतिक रूप से भारत की बड़ी जीत है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के साझा बयान में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई है। पीएम मोदी के साथ सभी देशों ने एकजुटता दिखाई है। डिक्लेरेशन में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। घोषणापत्र में आगे कहा गया है कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  आम आदमी को झटका… हेल्‍थ और लाइफ इंश्‍योरेंस के प्रीमियम पर नहीं घटेगी GST

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles