Advertisment
जरूरत की खबर

भारी पड़ा Google से पंगा, प्ले स्टोर से हटाए 77 मैलवेयर ऐप्स, इनके करीब 2 करोड़ डाउनलोड्स

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Google ने Play Store से 77 मलिशियस ऐप्स को हटा दिया है। खुद कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। हटाए जाने से पहले इन ऐप्स को कुल मिलाकर 19 मिलियन (1.9 करोड़) से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। लेकिन यह एक बहुत बड़े सफाई अभियान का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है। गूगल के अपने ट्रांसपेरेंसी डेटा के आधार पर, सर्फशार्क के अनुसार, अकेले 2024 में प्ले स्टोर से लगभग 40 लाख ऐप्स हटाए गए। यानी हर दिन लगभग 11,000 ऐप्स हटाए गए। सर्फशार्क का कहना है कि इनमें से आधे से ज्यादा रिमूवल डेटा प्रोटेक्शन या प्राइवेसी उल्लंघन से संबंधित थे। इतना ही नहीं, गूगल ने पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए लगभग 1,55,000 डेवलपर अकाउंट भी बैन कर दिया है।

सख्त नियम और डेवलपर वेरिफिकेशन

दरअसल, गूगल ने पिछले साल ऐप्स के लिए नियमों को सख्त करने का वादा किया था और परिणाम अब साफ दिखाई देने भी लगा है। गूगल ने साइडलोडेड ऐप्स को कवर करने के लिए अपने वेरिफिकेशन नियमों का भी विस्तार किया है, जिसका मतलब है कि केवल अप्रूव्ड डेवलपर ही ऑफिशियल स्टोर के बाहर सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीब्यूट कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  क्रेडिट कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अगर आप भी करते हैं इस्तेमाल तो जल्दी से पढ़ें ये खबर

कंपनी यूजर्स को सलाह देती है कि वे यह न मानें कि ऐप्स अपनी मर्जी से गायब हो जाते हैं। अगर कोई चीज गायब होती है, तो संभावना है कि उसने नियमों का उल्लंघन किया हो। गूगल ने स्पष्ट किया है कि स्टोर से डिलीट होने का मतलब यह नहीं है कि ऐप आपके फोन से भी डिलीट हो जाएगा। गूगल ने कहा कि आप ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। हालांकि, आप अपने ऐप को अपडेट नहीं कर पाएंगे।” अगर इसे खतरनाक के रूप में चिह्नित किया गया है, तो Play Protect आपको इसे अनइंस्टॉल करने के लिए कह सकता है। अन्यथा, ऐप आपके डिवाइस पर बिना किसी अतिरिक्त सिक्योरिटी पैच के रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अपनों से खो जाएं तो क्या करें ?

एक्सपर्ट ने कहा – संदिग्ध ऐप्स से बचें

इस कार्रवाई के बावजूद, सुरक्षा विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ऐप की सुरक्षा अंततः यूजर्स पर निर्भर करती है। सर्फशार्क ने इस बड़े पैमाने पर हटाए गए ऐप्स को “एक ऐसा डिजिटल क्लीनअप बताया जिस पर जनता का ध्यान नहीं जाता”, और आगाह किया कि इससे लोगों को सुरक्षा का एक गलत एहसास हो सकता है। उनकी सलाह: विश्वसनीय डेवलपर्स से जुड़े रहें, सोच समझकर परमिशन्स दें और संदिग्ध ऐप्स से बचें।

गूगल प्ले स्टोर पर आ रहा नया फीचर

एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store में एक नए अनइंस्टॉल फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है। जल्द ही, अलग-अलग ऐप लिस्टिंग में एक “अनइंस्टॉल” बटन दिखाई दे सकता है, जिससे यूजर अपने डिवाइस पर ऐप्स को रिमोटली डिलीट कर सकेंगे। अभी, “मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस” में जाकर एक-एक करके ऐप्स को डिलीट करना होता है। नए बटन से सिंगल डिलीट करना आसान हो जाएगा, हालांकि, एक साथ कई ऐप्स डिलीट करने के लिए अभी भी पुराना तरीका अपनाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  कारों के केबिन की 99 प्रतिशत हवा में पाए गए कैंसर पैदा करने वाले रसायन, रिसर्च का चौंकाने वाला दावा

मैलवेयर का नया वेरिएंट सामने आया

इन प्रयासों के बावजूद, खतरे बने हुए हैं। जस्केलर के थ्रेटलैब्ज ने हाल ही में अनात्सा मैलवेयर के एक नए प्रकार की सूचना दी है जो दुनियाभर के 831 से ज्यादा वित्तीय संस्थानों को निशाना बना रहा है। उन्होंने इस मैलवेयर वाले 77 ऐप्स को चिह्नित किया, जिन्हें अब गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles