Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबाक्राइम

मासूम की लाश लेकर जिस माँ को ढूंढ रही थी पुलिस.. उसकी लाश भी लटक रही थी फंदे पर.. तो क्या उस माँ ने ही..

चार दिन पहले कोरबा पुलिस ने शहर के भीतर सुनसान इलाके से एक ढाई साल के मासूम का शव बरामद किया था।

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले में खरमोरा जंगल में कुछ दिन पहले ढाई साल के मासूम शिवा चौहान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. वहीं घटना के बाद से लापता मृत बच्चे की मां की आज पेड़ पर लटकी लाश मिली है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. मृत बच्चे की मां की लाश मानिकपुर चौकी इलाके के मानिकपुर पोखरी डंपिंग यार्ड के ऊपर मिली है. महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. मामले में पुलिस का मानना है कि जिस दिन बच्चे की हत्या हुई थी (21 फरवरी) उसी दिन ही महिला की भी मौत हुई है. पुलिस ने घटना स्थल से महिला की चप्पल बरामद की है. प्रथम दृष्टया की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है. मौत की असल वजह का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा. मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना स्थल से महिला की चप्पल भी बरामद की है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 21 फरवरी को खरमोर के सागौन बाड़ी में सूखे पत्ते में ढकी करीबन ढाई साल के मासूम की लाश मिली थी. लाश पर पहली नजर गांव के गंगाराम की पड़ी थी, जिसने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया गया कि बच्चे की गला रेत कर हत्या की गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

इसे भी पढ़ें:  नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिली अज्ञात महिला की लाश, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles