Advertisment
सूरजपुरछत्तीसगढ़

बेड की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल, एक बेड पर दो मरीजों का इलाज, बढ़ा संक्रमण का खतरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर : जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही है.यहां जितने मरीज आ रहे हैं उतने अनुपात में अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है.लिहाजा मरीजों का इलाज गैलरी में बेड लगाकर किया जा रहा है.यही नहीं कई जगह पर एक ही बेड पर दो मरीजों को लिटाया गया है.

मौसमी बीमारी के मरीज ज्यादा : आपको बता दें कि मौसमी बीमारी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दूर दराज से रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं. एक ही बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज करने को लेकर परिजन खासा नाराज दिख रहे हैं.परिजनों का आरोप है कि दो मरीजों को एक साथ एक ही बेड पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है.जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा मंडराने लगता है.

इसे भी पढ़ें:  पति पत्नी के बीच लाइट बनाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने लाठी से पीट-पीट कर पति की ले ली जान

एक ही बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज करने को लेकर जहां मरीज के परिजन परेशान हैं वहीं अस्पताल प्रबंधन बेड की संख्या कम होने का हवाला दे रहा है.लेकिन प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है,ऐसे में एक ही बेड पर दो मरीजों का इलाज करना कहां तक सही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles