Advertisment
छत्तीसगढ़अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की धर्मपत्नी इंदिरा सिंहदेव ‘बेबीराज’ नहीं रहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह बेबीराज नहीं रहीं। पिछले छह माह से कैंसर से पिड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया।

शनिवार की सुबह आठ बजे यहां निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। इनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है।

 

इसे भी पढ़ें:  धर्म परिवर्तन कर चुके 35 परिवारों की घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पखारे चरण

बता दें,बेबीराज मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। निराश्रित, मजबूर, अशक्त, अभावग्रस्त लोगों के लिए सदैव हाथ खुला रखतीं थीं। जरूरतमंदों की दवा, चिकित्सा, पढ़ाई, शादी ब्याह, धार्मिक सामाजिक आयोजनों,मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों को दान, भेंट तथा जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना मदद करने आगे रहतीं थीं। उनके निधन पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रवाना

वहीं सरगुजा राजपरिवार के लिए इस दुख की घड़ी में पूर्व CM भूपेश बघेल ने दुःख जताया है। पूर्व CM ने X पर ट्वीट कर कहा- वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें:  मुरुम खदान में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका

हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। उन्होंने लिखा है कि, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles