Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमभिलाई

बदमाश ने गर्भवती गाय के पेट में घुसाया चाकू, आरोपी फरार…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई : भिलाई के रुआबांधा क्षेत्र में गौवंश के साथ निर्ममता करने का मामला सामने आया है.यहां एक शराबी युवक ने गाभिन गाय के पेट में चाकू घुसा दिया. चाकू मारने की पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई है. इस घटना के बाद गौवंश प्रेमियों में काफी गुस्सा है.

आरोपी है आदतन बदमाश : रुआबांधा क्षेत्र में गाय को चाकू मारने की घटना सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.वहीं दूसरी तरफ गाय के मालिक ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:  परसाखोला पिकनिक स्पॉट में DJ चलाने के लिए बिजली चोरी पड़ी भारी

कौन है आरोपी : जिस बदमाश ने गाय को चाकू मारा है.वो आदतन बदमाश किस्म का है. जिसे पुलिस ने पहले भी जेल भेजा है. आरोपी ने जब गाय पर चाकू से वार किया तो पूरा चाकू उसके पेट में घुस गया.इसके बाद आरोपी उसे निकालने के लिए गाय के पीछे भागा.लेकिन गाय भाग चुकी थी. आरोपी की पहचान पुलिस ने रामशंकर के तौर पर की है. पुलिस ने इस घटना के सीसीटीवी को देखने के बाद मौके पर मौजूद अन्य गवाहों को भी बुलाकर गवाही दर्ज की है.घटना के बाद से आरोपी फरार है.

डॉक्टरों ने निकाला चाकू : पशु प्रेमियों और गाय के मालिक ने चाकू लगने की जानकारी लगने के बाद गाय को अस्पताल पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने गाय के पेट से चाकू को बाहर निकाला है.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेसी NSUI का प्रदर्शन : प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली का लगाया आरोप, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles