Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़

परसाखोला पिकनिक स्पॉट में DJ चलाने के लिए बिजली चोरी पड़ी भारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक 11KV लाइन की चपेट में आ गया. वह जिले के परसाखोला (Parsakhola) पिकनिक स्पॉट पर 11KV लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं अन्य कई पर्यटक भी बाल-बाल बचे.

जानकारी के मुताबिक, युवक DJ चलाने के लिए जनरेटर के बजाय मेन लाइन (11KV लाइन) से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया. घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  दिन दहाड़े पेट्रोल पंप में युवती कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, मची अफरा-तफरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles