Advertisment
छत्तीसगढ़रायगढ़

पत्नी का गला काटकर पति ने लगाई फांसी:पुलिस बोली- कारण स्पष्ट नहीं; पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ में पति ने टंगिया से पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अगले दिन सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुडुमकेला नवाडीह निवासी पंचनाम मांझी (40) अपनी पत्नी धरमकुमारी मांझी (34) और 12 व 5 साल के 2 बच्चों के साथ रहता था। जबकि उसकी मां पड़ोस में रहती है। रविवार रात दोनों बच्चे अपनी दादी के पास सोने के लिए गए थे।

घटना स्थल पर मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।

बिस्तर पर पत्नी का खून से लथपथ पड़ा था शव

इसे भी पढ़ें:  ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी तरीके से लापता, हत्या की आशंका

सोमवार सुबह जब काफी देर तक पंचनाम के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी छत पर गए और वहां से नीचे जाकर देखा। अंदर कमरे में बिस्तर पर धरमकुमारी मांझी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं पंचनाम का शव बगल में ही म्यार से फंदे पर लटका हुआ था।

मकान में सीढ़ी लगाकर अंदर पड़ोसियों ने झांककर देखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पति की मानसिक स्थिति सही नहीं

पुलिस इसे लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, पंचराम मांझी की दिमागी हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वो शराब भी अधिक पी रहा था। पत्नी की उसने किन कारणों से हत्या करने के बाद अपनी जान दी, इसका पता नहीं चल सका है।

बिस्तर पर पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं पास में पति का शव फांसी पर लटका मिला है।

पहले भी सुसाइड की कोशिश

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में आज से खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया जाएगा स्वागत

धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि, पंचराम ने पहले भी किसी कारण से सुसाइड करने की कोशिश की थी। तब उसे बचा लिया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, सोते समय पत्नी पर पंचराम ने हमला किया है। टंगिया जब्त कर फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles