Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बदल गई बच्ची!, दंपती की याचिका पर हाई कोर्ट ने डॉक्टर के साथ सरकार से मांगा जवाब…

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

बिलासपुर। रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जगदलपुर निवासी दंपती ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेंटर के चिकित्सकों के साथ राज्य सरकार और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी 4 सप्ताह में जवाब मांगा है.

जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी उषा सिंह औऱ उनके पति अशोक सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका में कहा गया है कि दंपती पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में दो साल से इलाज करा रहे थे, जिसके बाद उन्हें जुड़वा बच्चे बेटा-बेटी हुए. लेकिन बाद में दो बच्चियां रख दी गई.

इसे भी पढ़ें:  गहरे कुएं में गिरा हाथी, वन विभाग की टीम कर रही रेस्क्यू, देखें VIDEO

इस बात की शिकायत उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से की, तो कोई सुनवाई नहीं की गई. दोनों बच्चियों का डीएनए करवाने पर एक बच्ची का डीएनए नहीं मिला. मामले की शुरुआती सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवीन्द्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने राज्य सरकार, रायपुर के पुलिस अधीक्षक और पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर की डॉ. नीरज पहलाजानी और डॉ.समीर पहलाजानी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब देने कहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles