Advertisment
Uncategorized

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को देखते ही कर दी गंदी डिमांड, पूरे गांव में हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल 25 फरवरी की रात भंगरोला निवासी चंचल की बारात जुडौला गांव से आई थी. दूल्हा, मोहित, और उसका परिवार धूमधाम से बारात लेकर आया था, लेकिन उनकी नीयत में खोट छिपा था. जब शादी की रस्में शुरू हुईं और बारात शादी स्थल पर पहुंची, तो दूल्हे के परिवार ने 51 लाख रुपये और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग रख दी. चंचल के परिवार के लिए यह मांग किसी सदमे से कम नहीं थी.

इसके बाद शादी की खुशियां लालच की भेंट चढ़ गईं. दूल्हे पक्ष की इस हरकत पर चंचल के परिवार ने साफ इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी. देखते ही देखते शादी का माहौल मातम में बदल गया. दूल्हे और उसके परिवार को शादी स्थल पर ही रोक लिया गया और दहेज की रकम वापस मांगी गई. मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा, जहां घंटों चली बातचीत के बाद फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में ट्रम्प पर फायरिंग, मारने की साजिश:पूर्व राष्ट्रपति के कान पर गोली लगी, खतरे से बाहर; 20 साल का शूटर मारा गया

घटना से गांव में मच गया हड़कंप
पंचायत ने दूल्हे पक्ष को 73 लाख रुपये चंचल के परिवार को लौटाने का आदेश दिया. दूल्हे पक्ष को मजबूरन अपनी जमीन और मकान तक गिरवी रखने पड़े. इस घटना ने दोनों गांवों में हड़कंप मचा दिया और देर रात बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई. दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में एक लिखित समझौता किया. इस समझौते में 73 लाख रुपये की वापसी और शादी तोड़ने की बात दर्ज है.

चंचल के पिता जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं ने बताया कि उन्होंने पहले ही दहेज में एक ब्रेज़ा कार और अन्य घरेलू सामान दिया था. दूल्हे पक्ष की अचानक बढ़ी हुई मांग ने उन्हें हैरान कर दिया. यह घटना दहेज प्रथा की कुरीति पर एक बार फिर से सवाल खड़े करती है.

इसे भी पढ़ें:  जांजीगर चांपा में कुत्तों का आतंक, 8 लोगों को काटकर घायल कर दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles