Advertisment
Uncategorized

शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, जयमाल से पहले स्टेज के पीछे फूंकने लगा गांजा, दुल्हन ने देखा तो तोड़ दी शादी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

यूपी के भदोही में एक दूल्हे को शराब के नशे में धुत और गांजा पीते हुए देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि दुल्हन ने दूल्हे को शादी कार्यक्रम के दौरान नशे की हालत में देखने के बाद शादी करने से मना कर दिया.

उन्होंने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे, तहसीलदार गौतम, उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया और शादी की तैयारियों पर खर्च किए गए 8 लाख रुपये वापस करने की मांग की.

कोतवाली थाना क्षेत्र के फत्तूपुर की रहने वाली शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर निवासी गौतम से होनी थी. उन्होंने बताया कि बुधवार रात जब बारात पहुंची तो दूल्हा नशे की हालत में था और मंच से गालियां दे रहा था.

इसे भी पढ़ें:  उज्जैन में बना विश्व रिकॉर्ड: 1500 कलाकारों ने एक साथ 10 मिनट तक बजाया डमरू, प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल

दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक जब कुछ लोगों ने यह देखा और स्टेज पर पहुंचे तो दूल्हा उतरकर चला गया. इसके बाद जयमाल से पहले उसे मंच के पीछे गांजा पीते देखा गया. इससे नाराज होकर दुल्हन सामने आई और शादी से इनकार कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझौता करने की सलाह दी. हालांकि, गुरुवार की सुबह दूल्हे, उसके पिता और दादा को बिना शादी के जाने की इजाजत दे दी गई.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles