Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentनारायणपुर

बस्तर में IED ब्लास्ट से ITBP के 2 जवान घायल:एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी फोर्स, विस्फोटक पर पैर आने से धमाका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी घटना हुई है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट (IED blast) में आने से आईटीबीपी के दो जवान (ITBP soldiers) घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी जवान IED के चपेट में आ गए. इस घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है.

फाइल फुटेज - Dainik Bhaskar

जिला नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में एरिया डॉमिनेशन में आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम निकली थी. सर्चिंग के दौरान दिनांक आज सुबह लगभग 06:30 बजे ग्राम कुतुल के पास माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए आईईडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आईटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है. घायल जवानों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं. क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान में दिखी महिलाएं, जिला और पुलिस प्रशासन में मच गया हडकंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles