Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

बेचैनी में बीती लखमा की पहली रात : रखा गया है CCTV की निगरानी में, खाना पड़ेगा ED की ओर से ही दिया गया खाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के लिए ED की रिमांड में भेज दिया है। ED की रिमांड में उन्हें सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। उनके वकील रोजाना आधा घंटे उनसे मुलाकात कर सकेंगे। कवासी लखमा की तबियत खराब रहती है, ऐसे में कोर्ट ने उन्हें डॉक्टर द्वारा प्रिसक्राइब्ड दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वे घर का खाना नहीं खा सकते हैं। उन्हें ED द्वारा दिया गया ही भोजन लेना होगा।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर के ISBT में देर रात भीषण आग: पार्किंग में खड़ी 5 से ज्यादा बसें जलकर खाक, शरारत की आशंका

टीएस सिंहदेव बोले- ED की प्रक्रिया को बना दी गई सजा

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कवासी मंत्री थे तब से मामला चल रहा है क्यों कार्रवाई नहीं की गई? अब चुनाव करीब है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसा माहौल बन गया है कि लोग बात करने में घबराते हैं। लोग आकर कहते हैं मैं भी किसी के खिलाफ कुछ न कहूं। ED की कार्रवाई में प्रक्रिया को ही सजा बना दी गई है। इससे समझा जा सकता है कैसा वातावरण बना है. लंबे समय तक बेल नहीं होता सिर्फ आरोप लगाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिवरीनारायण में गुंडागर्दी, जेसीबी से जबरन तोड़ा 40 लाख का घर-दुकान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles