Advertisment
कोंडागांवछत्तीसगढ़

सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार : ग्रामीण के एटीएम कार्ड से फर्जी तरीके से निकाल लिए थे 1 लाख 20 हजार रुपए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले में ग्रामीण से धोखाधड़ी करने के वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 नग एटीएम कार्ड, 2 नग मोटर सायकल,1 नग मोबाइल जब्त किए है। बताया जा रहा है कि, आरोपी बैंक सिक्योरिटी गार्ड ने दूसरे खाता धारक के एटीएम कार्ड से पैसा आहरण कर धोखाधड़ी की है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम कैलाश प्रधान है। वह विश्रामपुरी जिला सहकारी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इसी दौरान उनकी पहचान केशकाल अनुविभागीय अंतर्गत ग्रामीण अंचल क्षेत्र के ग्रामीणों से  हो गई थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने एक ग्रामीण के एटीएम कार्ड से फर्जी तरीके से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कब्जे से 3 एटीएम कार्ड, 2 मोटर सायकल,1 मोबाइल जब्त किए है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस का प्रहार – 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

बाल संप्रेक्षण गृह बरोण्डा बाजार से चार अपचारी बालक फरार

इधर, महासमुंद जिले में बाल संप्रेक्षण गृह बरोण्डा बाजार से चार अपचारी बालक फरार हो गए गए हैं। पहले तो अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद गेट की चाबी ले ली और फरार हो गए। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

चारों अपचारी बालकों की तलाश कर रही पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार, चारों अपचारी बालकों में 2 चोरी के, 1 रेप के और 1 गांजा तस्करी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। इनमें से 2 गरियाबंद, 1 बलौदाबाजार और 1 सरायपाली महासमुंद जिले से है। बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को उनके फरार होने की सूचना दी। फिलहाल पुलिस चारों अपचारी बालकों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि, इसके पहले भी अपचारी बालक यहां से फरार हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवी दर्शन कर लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व पार्षद समेत सात लोग घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles