Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024मध्यप्रदेश

मतदान दल को लेकर लौट रही बस में लगी आग, मतदान दल ने कूदकर जान बचाई, 3 EVM जली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल में ईवीएम (EVM) ले जा रही बस के साथ भयंकर हादसा हुआ है. यहां ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई. इसमें 3 ईवीएम जल गई हैं. हादसा साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास मंगलवार रात 11.30 बजे हुआ. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सभी कर्मचारी सुरक्षित है.

बस साईखेड़ा क्षेत्र में मतदान के बाद कर्मचारियों और ईवीएम लेकर बैतूल आ रही थी. इसमें 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे. आग भड़कते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सभी मतदान सामग्री लेकर जल्दी नीचे उतर गए. ड्राइवर ने भी कूदकर अपनी जान बचाई.

इसे भी पढ़ें:  राहुल बोले-एक झ​​​​​​​टके में हम गरीबी मिटा देंगे

कर्मचारियों को दूसरी बस से बैतूल लाया गया

सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे. बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड को मौके पर भिजवाया गया। टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया. वहीं, कर्मचारियों और ईवीएम को लाने के लिए दूसरी बस भेजी गई. इसके बाद उन्हें बैतूल लाया गया.

बस के गियर बॉक्स से भड़की आग

बताया जा रहा है की बस के गियर बॉक्स में आग लगी, जो तेजी से फैली. आग देख ड्राइवर ने मतदान कर्मियों को तत्काल नीचे उतरने का कहा और बस धीमी कर नीचे कूद गया. बस में मुलताई विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूंडर, 277 गेहूंबारसा 1,278 गेहूंबारसा 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल मतदान केंद्र के मतदान कर्मी सवार थे.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में बाहरी प्रत्याशी देवेंद्र यादव का विरोध

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles