Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

महिला मतदानकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत:EVM जमाकर सुबह 4 बजे लौट रही थी घर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। महिला को घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक महिला मतदानकर्मी का नाम मधु बंजारे है। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (LB) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनावी ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। मधु ने 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

मधु बंजारे का निर्वाचन ड्यूटी परिचय पत्र
मधु बंजारे का निर्वाचन ड्यूटी परिचय पत्र

कुम्हारी ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

इसे भी पढ़ें:  03 अगस्त को व्यापम द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा के लिए सक्ती जिले में व्यापक तैयारी पूर्ण

EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी EV स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के पर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मतदान कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्ग जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।
दुर्ग जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

वहीं सड़क हादसे की पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से उसे रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने रद्द की राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles