Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024सरगुजा

जेपी नड्डा की सभा में जा रही बस पलटी:15 घायल, 4 की हालत गंभीर, 30 पहाड़ी कोरवाओं को ले जा रहे थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र से पहाड़ी कोरवा ग्रामीणों को सूरजपुर बीजेपी की आमसभा में ले जा रही स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में स्कूल बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 लोगों का धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बाकियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सूरजपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा आयोजित थी। आमसभा में ग्रामीणों को ले जाने के लिए धौरपुर के ग्राम सपड़ा के सरईपानी में स्कूल बस क्रमांक CG 15 AB 0601 को भेजा गया था। मिनी बस में करीब 30 पहाड़ी कोरवा सवार होकर सुबह सूरजपुर जाने के लिए रवाना हुए।

ओवरलोड होने के कारण पलट गई बस।
ओवरलोड होने के कारण पलट गई बस।

लहराकर पलट गई बस, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें:  शासकीय प्राथमिक शाला में रहस्यमयी बेहोशी, स्कूल में कदम रखते ही छात्राएं हो रहीं बेसुध

ग्रामीणों से भरी बस ग्राम भेड़िया के पास लहराते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार अधिकांश यात्री खुद बाहर आ गए। कुछ को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर में भर्ती कराया गया है।

ये हुए घायल

घायलों में रमेश (35), बल्लू (30), रीझन (60), लूटन (25), रेनू (60), पुर्रे (60), फागु (50), दिलीप (21), मोहर साय (21), कैलाश नगेशिया (50) को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्हें माथे, हाथ और शरीर के अन्य अंगों में मामूली चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे की नई सुविधा: अब 15 मिनट पहले तत्काल व अन्य कोटे की होगी बुकिंग, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट

घायलों में रैकु (55), एतवा (70), बृजलाल (35) लूरका (35) को सिर और अंदरूनी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना पर जनपद सदस्य विक्रम सिंह भी अस्प्ताल पहुंचे।

हादसे में कई ग्रामीणों के सिर पर आई चोटें।
हादसे में कई ग्रामीणों के सिर पर आई चोटें।

ज्यादा लोड होने के कारण पलटी बस

बस के चालक ने बताया कि, खराब रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई। ओवरलोड होने के चलते संभल नहीं पाई और बस पलट गई। जनपद सदस्य विक्रम सिंह ने बताया कि, जहां बाइक से जाना मुश्किल होता है, वहां बस ले जाकर और ठूंस कर लोगों को भाजपा की सभा में ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  साय कैबिनेट की बैैठक में डीएड अभ्यर्थियों के लिए हो सकता है ऐलान? 47 दिनों से बैठे हैं अनशन पर

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

इस मामले में धौरपुर पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि, बस की रफ्तार कम थी, जिस कारण बस पलटने से ज्यादातर यात्री सुरक्षित हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles