Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में गुंडों का आतंक : रक्सेल गैंग ने होटल में की तोड़फोड़, लाठी से किया हमला…घटना CCTV में कैद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर- राजधानी में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायपुर के डेंटल कॉलेज के सामने स्थित होटल संचालक से मारपीट की  और रक्सेल गैंग ने होटल में तोड़फोड़ भी कर दी है। हालांकि थोड़ी देर में जय रक्सेल और उसके साथी तलवार और लाठी से हमला करके फरार हो गए। लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह मामला मौदहापारा थाना इलाके का है।

 

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर चोरी

कुछ दिन पहले चोर रिटायर्ड प्रोफेसर के घरों को नहीं छोड़ रहे तो आप समझ सकते हैं कि, आम लोगों को घरों का क्या हाल होगा। दरअसल, महावीर नगर इलाके में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर चोरी हुई है। घर में घुसकर शातिर चोरों ने लोहे के सामान समेत अल्युमिनियम का सामान चोरी किया है। बताया जा रहा है कि, यह घटना आज सुबह 5:00 बजे के करीब है। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर की तलाश में जुट गई है। यह पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : मुक्तिधाम के अभाव में खुले में अंतिम संस्कार

मेले को निशाना बना रहे बदमाश 

धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुले में घूम रहे तेज बाइकर्स, निगरानी बदमाश मेले को अपना निशाना बनाते है। वे लूटपाट के साथ-साथ आतंक मचा कर निकल जाते हैं। अगर कोई सभ्य आदमी या आयोजक अगर पकड़ ले तो पुलिस अपराधियों के साथ-साथ आम आदमी को भी लपेटे में ले कर काउंटर केस बना देते है। जिसके डर से अब गांव वाले भी मड़ई मेले के आयोजन से दूरी बना रहे है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles