Advertisment
छत्तीसगढ़

अमेरा कोल खदान के पास तनाव बढ़ा: एक्सटेंशन का विरोध कर रहे ग्रामीण हुए उग्र, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान को लेकर जारी विवाद मंगलवार को हिंसक मोड़ ले लिया। कोल खदान विस्तार का विरोध कर रहे ग्रामीण अचानक उग्र हो गए और हथियारनुमा लाठी-डंडों, गुलेल और कुल्हाड़ियों के साथ पुलिस बल पर हमला बोल दिया। स्थिति एक समय पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस पर बोला हमला- 40 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस प्रशासन के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने अचानक हमला करते हुए जवानों पर पथराव और डंडों से प्रहार कर दिया, जिससे करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भिड़ंत में कई आंदोलनरत ग्रामीण भी जख्मी हुए हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से खदान विस्तार का विरोध कर रहे थे, लेकिन आज हालात अचानक असामान्य रूप से बिगड़ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

इसे भी पढ़ें:  आत्मानंद स्कूल के बच्चों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं होगी शिक्षकों की कमी

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिशें जारी
अमेरा कोल माइंस क्षेत्र में तनाव बरकरार है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और एहतियातन इलाके को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बातचीत फिर से शुरू कराने के प्रयास जारी हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles