Advertisment
छत्तीसगढ़

25 हजार की रिश्वत लेते तहसील कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, सहायता राशि दिलाने की थी पैसों की डिमांड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। आदिवासी बहुल बस्तर में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्राकृतिक आपदा सहायता राशि के नाम पर रिश्वतखोरी का नया मामला सामने आया है। दरभा तहसील में सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी कर्मचारी ने सर्पदंश से मृत महिला के परिवार को शासन से स्वीकृत सहायता राशि दिलाने के बदले पैसों की मांग की थी।

मामला दरभा क्षेत्र का है, जहां तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। ACB अधिकारी रमेश मरकाम के मुताबिक, दरभा क्षेत्र के सामनाथ बघेल की पत्नी की सर्पदंश से मौत हुई थी। शासन से 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन कर्मचारी ने राशि स्वीकृति के लिए 50 हजार रुपये की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच मंत्री नेताम का विवादित बयान, भाजपा का विरोध करने वालों को बताया राक्षस

पीड़ित ग्रामीण साहनु बघेल ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसे विशेष न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles