Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

घर पर संदिग्ध मिली महिला की लाश : खेत से लौटे परिजन तब चला पता, मौके पर पहुंची पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम बलोदी में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मृतका का नाम 45 वर्षीय जानकी बाई कन्नौज था। वह ग्राम बलोदी में रहने वाली थी। वह दो छोटे बच्चे जिनकी उम्र 3 साल एवं 2 साल है के साथ घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि, बुधवार की सुबह जानकी बाई के पति, पुत्र और बहु अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। जब उसकी बहु खेतों से काम कर घर पहुंची तो उसने देखा कि, घर का दरवाजा खुला हुआ है। बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे। उसकी सास कहीं दिखाई नहीं दी तो, वह घर के आंगन में बने पशुओं को बांधने वाले बरामदे में जाकर देखा तो पशुओं को चारा डालने वाली पत्थर की टंकी के अंदर जानकी मृत पड़ी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  बस्तर लोकसभा में अब तक 42.57 प्रतिशत हुआ मतदान
Baloda Bazar

पड़ोसी ने दी पुलिस को जानकारी

घबराकर उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद अड़ोस -पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पलारी थाना प्रभारी शशांक सिंह की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने कहा कि, परिस्थितियों को देखते हुए अभी कहना मुश्किल है कि, यह मामला हत्या का है या कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles