Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नगरपालिका जांजगीर नैला के सामने विधायक ब्यास कश्यप सहित समर्थक बैठे धरना पर, पूर्व पार्षद पहुंचे पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप अपने कांग्रेस पार्षदों एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नगर में व्याप्त पेयजल, सफाई, पानी निकासी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद के परिसर में धरना में बैठ गये। विधायक का आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जनता की समस्याओं को दूर करने हमेशा तैयार रहने वाले जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप आज अपने आपको रोक नहीं पाए और जनता की समस्याओं को दूर करने नगरपालिका के गेट के सामने जमीन में बैठ गए । जिसको देखकर उनके साथ कार्यकर्ता एवं पार्षद भी बैठ गए। विधायक का कहना है कि शहर में किसी प्रकार की पानी निकासी ,पीने का पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण नाराज है. आपको बता दे कि जांजगीर नैला नगर पालिका में कांग्रेस के ही भगवान दास गड़ेवाल अध्यक्ष हैं. बावजूद यहां समस्या का अंबार है. अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण नगर पालिका में कई प्रकार की समस्या है. जिसको लेकर लगातार शहर की जनता मुखर होते रहती. बाऊजुद समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है. नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी भी निकम्मे हो गए है, शिकायत के बावजूद किसी प्रकार की समस्या का हल शहर में होते नहीं दिख रहा है. अब जब बात जांजगीर चांपा विधायक तक पहुंची तो नगर पालिका पहुंच कर गेट के सामने जमीन पर बैठ गए. जिसको लेकर नगर पालिका के अधिकारी सकते में आ गए, आनन फानन में मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर मामला को शांत कराया तब जाकर विधायक महोदय शांत हुए।

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, कलश यात्रा देखने जा रहे दो दोस्तों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles