Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़भिलाई

महंगी पड़ी स्टंटबाजी : आपस में बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। स्टंटबाजी के चक्कर में दो बाइक आपस में टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। नेवई पुलिस ने बताया कि उमरपोटी में सोमवार की रात 8.30 बजे की घटना है। यहां कैंप-1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश सिन्हा अपने दोस्त दिलीप निषाद के साथ पैशन बाइक में सवार होकर उमरपोटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान स्टेशन मरोदा निवासी जीतू निषाद अपने दो दोस्तों के साथ उमरपोटी की ओर जा रहा था। तभी जीतू ने पल्सर बाइक को तेज रफ्तार में चलाते हुए। पैशन बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। हाद‌से में खिलेश, दिलीप की मौके पर मौत हो गई। वहीं, स्टंटबाजी करने वाला युवक जीतू निषाद की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  JANJGIR CHAMPA : नाबालिग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

अंधा मोड़ बना हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां अंधा मोड़ है। पल्सर चालक जिस रफ्तार में अपनी बाइक चला रहा था, इस कारण हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई 

मौके पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक जीतू निषाद को स्टंटबाजी करने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी कर चुकी है। मृतक युवकों के शव का पीएम के लिए भेजा गया है। उसके बाद शवों को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आकर 3 युवतियों की मौत, ट्रेलर चालक फरार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles