Advertisment
छत्तीसगढ़शिक्षा – रोज़गार

बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को मिलेगा स्कूटी और बाइक

MLA रेणुका सिंह ने की घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेन्द्रगढ़। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी और बाइक देने की घोषणा की है. MLA रेणुका सिंह ने अपने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10वीं और 12वीं में अव्वल आने वाले छात्रों को स्कूटी या बाइक देने का ऐलान किया है.

MLA रेणुका ने कहा कि ऐसे ऐलान से छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ेगा. उन्होंने कहा, प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है. शुक्रवार से 12वीं की और शनिवार से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि विद्यार्थी इस बार पूर्व से भी ज्यादा अच्छे परिणाम लाएंगे और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे. सभी परीक्षार्थियों की सफलता के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं है. रेणुका सिंह ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी घोषणा होने से वनांचल क्षेत्र के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अव्वल आने भरसक प्रयास करेंगे. उन्होंने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें:  BREAKING जांजगीर-चाम्पा के युवक ने किया हरियाणा में सुसाइड लाइव VIDEO

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles