Advertisment
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

NIA करेगी साधराम हत्याकांड की जांच

पीड़ित परिजन से मिलने के बाद CM साय ने किया ऐलान;21 जनवरी को गला रेतकर हुई थी हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कबीरधाम जिले के लालपुरलकला में साधराम यादव हत्याकांड की जांच NIA को सौंपी जाएगी। सीएम विष्णु देव साय ने साधराम यादव के परिजन से मुलाकात के बाद ये ऐलान किया है। 21 जनवरी को साधराम की गला रेत कर हत्या हुई थी। मामले में नाबालिग समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिजन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, इसलिए हमने ये फैसला किया है। आपको बता दें कि साधराम यादव की हत्या के बाद बुलडोजर चलाकर आरोपियों के अवैध कब्जों को गिराया भी जा चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में साधराम यादव के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि साधराम के परिवारवाले चाहते थे कि हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इसीलिए हमने घटना की जांच NIA को सौंपेने का फैसला किया है। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करती कवर्धा पुलिस।
इसे भी पढ़ें:  12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 20 हजार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles