Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिये हुए रवाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 07 नवम्बर 2024 संस्था के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिये अमृतसर, डलहौजी, धर्मशाला ले जाया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण 07 नवम्बर 2024 से 14 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कराया जायेगा। सर्वप्रथम विद्यार्थियों को संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की देख-रेख में जाँजगीर-नैला स्टेशन से ट्रेन द्वारा सफर की शुरूआत की गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में संस्था के करीब 35 बच्चे तथा ६ शिक्षक व १ पैरेन्ट सम्मिलित हुये हैं।

विद्यार्थियों को मुख्य रूप से स्वर्ण मंदिर अमृतसर, वाघा बॉर्डर, खज्जियार, जलियावाला बाग, कांन्ग्रा फोर्ट, क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश, बागसू नाग टेम्पल, चम्बा देवी इत्यादि जगहों का भ्रमण कराया जायेगा। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देष्य विद्यार्थियों को अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों के परिवेश की जानकारी को विषय वस्तु से जोडना और उसमें विस्तार करना है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में कैप्सूल वाहन ने मारुति वैन को पीछे से मारी जोरदार टक्कर , बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों की मानसिक और बौद्धिक विकास भी करना है। विद्यार्थियों में दुनिया को समझने की अनंत संभावनाएँ खुलती है और साथ ही आलोचनात्मक सोच भी बढ़ती है। संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल जी ने भ्रमण के गए विद्यार्थियों एवं संस्था कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles