Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

शराब घोटाला…भूपेश के बेटे नहीं जाएंगे ED दफ्तर:बघेल बोले- कोई नोटिस नहीं मिला, बदनाम करना BJP का षड्यंत्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में छापेमारी के बाद ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को समन जारी किया है। ED ने 15 मार्च को चैतन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि कोई नोटिस ही नहीं आया है, तो जाने का कोई सवाल ही नहीं उठाता।

भूपेश बघेल ने कहा कि नोटिस आएगा तो जरूर जाएंगे। ED का काम मीडिया हाइप करना है। नोट गिनने की मशीन, किसी ने नोट गिनते हुए दिखा दिया। ऐसे मीडिया हाइप क्रिएट करने का काम ED का है। ये सब बदनाम करने के लिए बीजेपी का षड्यंत्र है।

इसे भी पढ़ें:  ओडिशा में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत 5 लोग घायल,

दरअसल, 10 मार्च यानी सोमवार को सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर 4 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने बताया था कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है।

भूपेश बघेल ने बताया था कि संयुक्त परिवार में हम 140 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। हमारे पास वही था जो हमने घोषित किया था। ईडी ने इसकी जांच की। अलग-अलग लोगों से 33 लाख रुपए नकद मिले, मेरी पत्नी, बेटे, बहू और बेटियों से।

बघेल ने बताया हम खेती भी करते हैं और डेयरी भी चलाते हैं। इसमें स्त्रीधन भी शामिल है। ऐसा माहौल बनाया गया कि नोट गिनने वाली मशीनें लाई गई, मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ी रकम है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में फेक वोटर्स के पोस्टर-बैनर लगे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles