
12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 20 हजार
रायपुर में 7 अप्रैल को स्पेशल वर्कशॉप, CBSE-ICSE के छात्र कर सकेंगे पार्टिसिपेट
छत्तीसगढ़ में इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए रायपुर में स्पेशल वर्कशॉप आयोजित होगी। शिक्षा उत्सव नाम की इस वर्कशॉप में CBSE और ICSI बोर्ड के 12वीं के बच्चों को एक्सपर्ट नि:शुल्क करियर गाइडेंस देंगे। 50 से अधिक कोर्स, करियर ऑप्शन के बारे में देश के नामी विषय विशेषज्ञ बच्चों को जानकारी देंगे।
ये कार्यक्रम रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के पास स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 7 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। तिलक भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस एजुकेशन फेस्ट यानी शिक्षा उत्सव में प्रदेश के CBSE और ICSI बोर्ड के ऐसे स्टूडेंट हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने इसी साल 12वीं बोर्ड का एग्जाम दिया है।
मिलेगी आर्थिक मदद और गिफ्ट
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बच्चों को हायर एजुकेशन, ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए 20 हजार रुपए का चेक भी दिया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न हो। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को पढ़ाई में टेक्नीकल सपोर्ट के लिए आईपैड जीतने का मौका मिलेगा।
50 से ज्यादा करियर ऑप्शंस की जानकारी दी जाएगी
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद पढ़ने लायक 50 से ज्यादा करियर ऑप्शंस की जानकारी दी जाएगी। देश के महानगरों से इसके लिए एक्सपर्ट्स को आमंत्रित किया गया है।
विशेषज्ञ बताएंगे कि अगले 5 साल में देश की इकोनॉमी और इंडस्ट्री में आने वाले बदलावों के हिसाब से छात्रों को किस तरह का कोर्स लेकर पढ़ाई करनी चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, ये उन्हें कार्यक्रम में बताया जाएगा। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी हिस्सा ले सकते हैं। सभी का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लिंक bit.ly/cgedufest पर विजित कर फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्टूडेंट व्हाट्सएप नंबर 88789 10118 पर अपना नाम, स्ट्रीम, स्कूल का नाम भेजकर भी फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को यह फ्री रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य।
सभी स्टूडेंट को देंगे 20 हजार का चेक
तिलक भारत फाउंडेशन के सौरभ कुमार ने बताया, हमारा मकसद स्टूडेंट को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इसी मकसद से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले CBSE और ICSI बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट को 20 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा।
डेढ़ हजार स्टूडेंट्स को इस पहल का लाभ मिलेगा। इस चेक की मदद से स्टूडेंट आगे के एडमिशन में सहायता ले पाएंगे। ये सहायता चेक, सामान्य, OBC,STSC सभी वर्ग के छात्रों को अतिथी प्रदान करेंगे।



