Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग… सड़क पर मुस्लिम समाज का जोरदार रैली प्रदर्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में मॉब लिंचिंग में 3 युवाओं की हत्या के बाद मुस्लिम समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। रायपुर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर लोग गिरफ्तारी देने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और समाज के लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

हालात को देखते हुए मौके पर 3 ASP, 4 CSP और 8 थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। पूरे प्रदर्शन की ड्रोन से निगरानी हो रही थी। मुस्लिम समाज के लोग वारदात के 14 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज हैं।

इसे भी पढ़ें:  20 लाख दहेज देने के बाद भी आधी रात सास ससूर मंजवाते हैं बर्तन, महिला पहुंची थाने

मुस्लिम समाज रायपुर में प्रदर्शन करने सड़क पर उतरा है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रायपुर एडीएम देवेंद्र पटेल को मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।

राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप

बताया जा रहा है कि वारदात के विरोध और कार्रवाई की मांग पर करीब 300 से 400 लोगों ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दी हैं। इस दौरान साथ ही ADM रायपुर देवेंद्र पटेल को ज्ञापन सौंपा है। हुसैनी सेना के अध्यक्ष राहिल राउफी का आरोप है कि राजनीति दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

इससे पहले बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज समिति के बैनर तले समाज के प्रतिनिधि और लोग बंजारी वाला बाबा मजार के बाहर एकत्र हो गए। वहां धरना और प्रदर्शन करने के बाद हाथों में तिरंगा लिए सुभाष स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान धार्मिक नारे लगाए जाते रहे। स्टेडियम के बाद पुलिस और समाज के लोगों में धक्का-मुक्की हुई। हालांकि फिर उन्हें अंदर जाने दिया गया। स्टेडियम के अंदर प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन में फांसी पर लटका मिला युवक का शव: रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles