Advertisment
Uncategorized

आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोंचा, अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में आवारा कुत्तों का आतंक मचा रखा है. जहां घर के बाहर के खेल रहे 6 साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों को झूंड ने अटैक कर दिया और उसे बुरी तरह से नोंच डाला. जिससे मासूम की मौत हो गई. इस घटना ने नाराज लोग आवारा कुत्तों को पकड़े जाने की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कंबोह थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुरा की है. जहां घर के बाहर के खेल रहे मासूम बच्चे पर कुत्तों के झूंड ने हमला कर घायल कर दिया. बच्चों की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया. जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल पहुंचाय गया.

इसे भी पढ़ें:  सावधान: हाईवे पर महिलाओं के कपड़ों में खड़े हैं बदमाश, लिफ्ट मांगकर कर रहे बड़ा कांड

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि मृतक मोहम्मद शान घर का इकलौता था. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles