Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

सौतेला पिता बना हैवान! 2 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर के वार्ड 25 शांति नगर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता ने 2 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की घनौनी करतूत को अंजाम दिया और फिर लहूलुहान हालत में कचरे के ढेर में फेंककर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मासूम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार करीब 6.40 बजे बच्ची अपने सौतेले पिता के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसके कुछ देर बाद पास ही झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज आने लगी, जिसे सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लहूलुहान हालत में डॉयल 112 की मदद से जिला अस्पताल ले गए। जहाँ बच्ची की स्थिति को देखते हुए डाक्टर विशेष निगरानी मे उपचार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुआ स्वाइन फ्लू, 15 दिन में 6 की मौत; 29 पॉजिटिव

ऐसे हुआ खुलासा ?

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, जिसे इसके सौतेले पिता के साथ आसपास के लोगो ने देखा था और घटना के बाद से सौतेला पिता घर वापस नहीं आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई संदेहियो से पूछ ताछ की गई और रात मे ही बच्ची के सौतेले पिता की तलाश शुरू कर दी गई थी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया और आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया हैं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से: 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी की संभावना, प्रति क्विंटल 31 सौ का होगा भुगतान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles