Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्गबीजेपीसुसाइड

दुर्ग में BJYM नेता ने की आत्महत्या, पत्नी-बेटे को शादी में भेजकर लगा ली फांसी

सुसाइड नोट में लिखा-मौत के लिए खुद जिम्मेदार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग में भाजयुमो अहिरवारा मंडल के महामंत्री शिव कुमार वर्मा (40) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिव ने अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी में शामिल होने के लिए भेजा था। इसके बाद घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अहिवारा स्थित बीएसपी क्वॉर्टर में भाजयुमो मंडल महामंत्री शिव कुमार वर्मा (40) परिवार के साथ रहता था। पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम था। जिसमें उसने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह वहां भेज दिया।

नंदिनी पुलिस BJYM नेता की आत्महत्या की जांच कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: अफसरों को बिना सूचना दिए 78 बच्चों को लगा दिया एंटी रेबीज इंजेक्शन, विधायक ने भी जताई नाराजगी

पत्नी ने शाम को दरवाजा खोला तो फांसी पर लटकी थी लाश

परिवार के शादी में जाने के बाद शिवकुमार घर पर अकेला ही था। इसी दौरान उसने पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। शाम 4 बजे जब पत्नी और बेटा घर वापस आए, तो दरवाजा अंदर से खुला था। उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो शिवकुमार फांसी पर लटका हुआ था।

ये मंजर देखते ही पत्नी-बच्चे रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने नंदिनी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों के लेन-देन के आरोप... रायपुर में कारोबारी-डीएसपी विवाद और गहराया

शव के पास से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी-बेटे और दूसरे रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles