Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में ‘‘छेरछेरा‘‘ एवं ‘‘मकर संक्रांति‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनाँक-14 जनवरी 2025 को ‘‘छेरछेरा‘‘ एवं ‘‘मकर संक्रांति‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छेरछेरा एवं मकर संक्रांति के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई।

सर्वप्रथम संस्था के शिक्षक श्री आशीष राउत द्वारा मकर संक्रांति के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि मकर संक्रांति एक हिंदू त्योहार है यह त्योहार सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के दिन मनाया जाता है। इस दिन को उत्तरायण भी कहा जाता है। जो सर्दियों के अंत और लम्बे दिनों की शुरूआत का प्रतीक है। तत्पश्चात् शिक्षिका श्रीमती मनदीप कौर द्वारा लोहड़ी पर्व के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि लोहड़ी उत्तर भारत का लोकप्रिय त्योहार है, यह त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी को माघी के नाम से भी जाना जाता हैं यह त्योहार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  चंद्रशेखर शुक्ला बोले- झीरम के संदिग्‍ध को क्‍यों बनाया प्रत्‍याशी

बुवाई के मौसम के अंत और एक नए कृषि की शुरूआत का भी प्रतीक होता है। तत्पश्चात् शिक्षिका नीलम सिंह द्वारा छेरछेरा पर्व के संदर्भ में बताते हुए कहा गया कि इस दिन माँ शाकम्भरी जयंती भी बनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भीक्षा माँगी थी इसलिए लोग धान के साथ सब्जी एवं फल भी दान करते है। साथ ही एक पौराणिक कथा के माध्यम से छेरछेरा पर्व के महत्व के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। शिक्षिका श्रीमती मिनीमोल थॉमस द्वारा पोंगल पर्व के विषय में बताते हुए कहा गया कि पोंगल तमिल समुदाय का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार कृषि, समृद्धि और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। इस दिन लोग सूर्य वर्षा और भूमि के प्रति आभार प्रकट करते है।

इसे भी पढ़ें:  तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल

संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा फसलों के त्योहार की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगे आने वाली वार्षिक परीक्षा में कड़ी मेहनत करके अच्छे नंबर लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पतंग उडाओं प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। कक्षावार जिसमें कक्षा-तीसरी से कक्षा-पांचवी तथा कक्षा-छठवीं से कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। यह प्रतियोगिता चार सदनों में बंटा था। विद्यार्थीगण प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्साहित नज़र आये। अंत में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल जी द्वारा छेरछेरा एवं मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए शुभकामना प्रेषित किया गया। सम्पूर्ण गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  स्टूडेंट को कुल्हाड़ी से काट डाला:18 साल के छात्र के सिर पर किए कई वार; छोटी बहन ने देखी लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles