Advertisment
छत्तीसगढ़

महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब की तस्करी, GPS को चकमा देकर महाराष्ट्र से ला रहे थे आरोपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। छुरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए महतारी एक्सप्रेस वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने ग्राम पैरीटोला में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल हो रहे बोलेरो वाहन से 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (138.240 लीटर) जब्त की है।

इस मामले में आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है। एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जाना इस मामले को और भी गंभीर बनाता है।

इसे भी पढ़ें:  35 हजार के इनामी बदमाश अमित जोश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, साय सरकार में हुआ पहला एनकाउंटर

कोई वैध दस्तावेज नहीं थे मौजूद
गौरतलब है कि, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना छुरिया की टीम ने पैरीटोला में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बोलेरो वाहन (क्रमांक सीजी 07 बीएफ 0760), जो महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के रूप में चिह्नित था, को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में महाराष्ट्र निर्मित सन्तरी देशी शराब की 16 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 138.240 लीटर शराब थी। प्रत्येक पेटी में 9 लीटर शराब थी। जांच में पाया गया कि, यह शराब अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी और इसके लिए कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

इसे भी पढ़ें:  जंगल सफारी में 16 काले हिरणों की मौत : कानन पेंडारी से मंगाकर छिपाया मामला

महतारी एक्सप्रेस जैसी एम्बुलेंस का उपयोग तस्करी में
आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू, जो ग्राम पैरीटोला का निवासी है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि, आरोपी इस शराब को स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए ले जा रहा था। महतारी एक्सप्रेस जैसी एम्बुलेंस का उपयोग तस्करी के लिए किया जाना चौंकाने वाला है, क्योंकि इस तरह के वाहन आमतौर पर आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित होते हैं और इन पर संदेह कम होता है।

मामले में तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच जारी
इस मामले में एसपीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि, वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब का स्रोत और वितरण नेटवर्क क्या था।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपए की 35 बाइक बरामद,

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles