Advertisment
छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में लगा लंबा जाम: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का काफिला फंसा, पहली बार आये थे बस्तर प्रवास पर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री का काफिला भी जाम में फंस गया है। उनके साथ ही कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी फंसे हुए हैं। गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर आये थे। केशकाल घाट और जर्जर सड़को में आधा घण्टा आवागमन बाधित हुई। वहीं वाहन चालकों की लापरवाही के कारण जाम लग रहा था। आए दिन इस घाट में जाम की स्थिति बनती है।

वहीं दो दिन पहले नेशनल हाइवे 30 केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया था। घाट के पांचवे मोड़ पर गड्ढे में ट्रक फंसने की वजह से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी। वहीं केशकाल पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई थी। वहीं आवाजाही के शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली थी। जिसके कारण वाहनों की लंबी- लंबी कतारे लग गई थी। जिसके चलते छोटे बड़े सभी वाहन जाम में फंसे हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  CG बोर्ड एग्जाम...सेकेंड चांस के लिए आवेदन शुरू:10वीं परीक्षा 24 जुलाई और 12वीं की 23 जुलाई से

वाहनों की लगी थी लंबी कतारें
दरअसल, केशकाल घाट के रिपेयरिंग काम पूरा होने के 55 दिन बाद सभी बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल हुआ था। इस दौरान सुबह की पहली बस को रवाना करते ही सभी वाहनों को छोड़ा गया। वहीं आवागमन शुरू होते ही वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। घाट के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी- लम्बी कतार लग गई थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles