Advertisment
Uncategorized

‘जाकिर नाइक को इंडिया में छोड़ दो, आधा भारत मुसलमान हो जाएगा…’, धर्म गुरु मुफ्ती तारिक मसूद के विवादित बोल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाकिस्तानी धर्म गुरु मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद ने जाकिर नाइक का नाम लेते हुए भारत  के लोगों के बारे में विवादास्पद और अजीबोगरीब बयान दिया है। तारिक़ मसूद ने कहा कि अगर भारत में जाकिर नाइक को खुला छोड़ दिया जाए और वो पूरे देश में कार्यक्रम करें तो आधा इंडिया इस्लाम धर्म कबूल कर मुसलमान बन जाएगा। पाकिस्तानी धर्म गुरु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद समेत कई मामलों में वांटेड भगोड़ा और कट्टरपंथी इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक पर पाकिस्तानी धर्म गुरु मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद इन दिनों में खबरों में छाया हुआ है। जाकिर नाइक  पाकिस्तान दौरे के दौरान अनाथ बच्चियों, कामकाजी महिलाओं-लड़कियों और हिंदुओं को लेकर कई आत्तिजनक बयान दिए। इसका पाकिस्तान में भी विरोध हुआ। इस बीच पाकिस्तानी मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद ने जाकिर नाइक को लेकर जो कहा है वो वायरल हो गया है।

पाकिस्तानी मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद द्वारा जाकिर नाइक को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @pakistan_untold ने पोस्ट किया है। इस अभी तक 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा लगभग 600 लाइक्स मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का JDU ने खुलकर किया समर्थन, ओवैसी बोले- BJP मुसलमानों की दुश्मन

अविवाहित महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी कहा

बता दें कि पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे कट्टरपंथी इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक ने अविवाहित महिला को पब्लिक प्रॉपर्टी तक कह चुका है। वहीं खुद मौलाना मुफ़्ती तारिक़ मसूद भी अपने तरफ से पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ किए गए कमेंट को लेकर आवाम के गुस्से का शिकार है. उसने हाल ही में एक सभा में कहा था कि पैगंबर मोहम्मद को पढ़ना-लिखना नहीं आता था तो कुरान में लिखी गई चीजों को हम क्यों माने। इसे लेकर पाकिस्तान के लोग ही उनके खून के प्यासे हो गए औऱ ईशनिंदा के आरोप में जान से मारने की बात कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सामने आएगा झीरम घाटी का सच : गृहमंत्री शर्मा बोले- हमारी सरकार करेगी रिपोर्ट सार्वजनिक, कई कांग्रेसी नेताओं की हुई थी हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles