Advertisment
दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, परिवार के साथ हुए शिफ्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली कर दिया और फिरोजशाह रोड पर स्थित सांसद आवास में शिफ्ट हो गए. शुक्रवार को दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद, अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ फिरोजशाह रोड पर सांसद आवास में रहेंगे. केजरीवाल ने फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद को बंगला नंबर 5 दिया है.

हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. जमानत पर बाहर आने के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का चौंकाने वाला ऐलान किया, जिससे दिल्ली को तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिली. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को जल्दी ही खाली करने की घोषणा की, जिसके बाद कई पार्षदों और विधायकों ने उनके घर में रहने की पेशकश की, लेकिन आखिर में पूर्व मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद को दिए गए घर में शिप्ट होने का निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ें:  UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को मिले आधिकारिक आवास के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं देगी जब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वह जनता की अदालत में जाएंगे. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles