Advertisment
Uncategorized

शेख हसीना के बेटे का दावा , PM पद से शेख हसीना ने नहीं दिया इस्तीफा..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने दावा किया है कि बांग्लादेश छोड़ने से पहले शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया था. इस लिहाज से आधिकारिक रूप से वह अब भी प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें इस्तीफा देने का वक्त ही नहीं मिला और भारत आना पड़ गया. एएफपी ने 5 अगस्त को रिपोर्ट किया था कि शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और वहां से भाग निकली हैं.

वाजेद ने कहा कि संविधान के मुताबिक शेख हसीना अब भी प्रधानमंत्री हैं. सार्वजनिक बयान जारी करने और फिर इस्तीफा देने का मां ने प्लान बनाया था. लेकिन तभी प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गए. तब समय ही नहीं बचा था. मां ने अपना सामान तक पैक नहीं किया था. संविधान की बात करें तो वह अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं.

इसे भी पढ़ें:  पीएम आवास योजना 2.0 : अपने घर का देख रहे हैं सपना तो जरूर होगा पूरा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी और उठाएं लाभ

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन के हिंसक और राजनीतिक-सांप्रदायिक रंग लेने के बाद शेख हसीना भागकर भारत आ गई थीं. उनके बेटे ने यह भी दावा किया है कि वह वापस बांग्लादेश जाएंगी. यह नहीं बताया है कि उनकी बांग्लादेश वापसी कब होगी. इसके अलावा वह राजनीति में सक्रिय रहेंगी या नहीं?

वाजेद ने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने बिना प्र्धानमंत्री के इस्तीफा दिए ही संसद भंग कर दी. उन्होंने कहा कि कोर्ट के जरिए राष्ट्रपति के फैसले को भी बदला जा सकता है. वाजेद शेख हसीना के राजनीतिक सलाहकार हैं. उन्होंने कहा कि जब भी बांग्लादेश में चुनाव होंगे तब आवामी लीग भी चुनाव में उतरेगी. उन्होंने आवामी लीग की वापसी का विश्वास जताया और यह भी कहा कि वह विपक्ष में बैठने को भी तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें:  Gpay यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 4 जून के बाद बंद हो जाएगा Google pay; जानिए वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles