Advertisment
छत्तीसगढ़

शमसान घाट से अस्थियां चोरी होने से मची सनसनी , पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती 11 सितम्बर 2025 –इस वक्त सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर निकल कर आ रही है यँहा शमशान घाट से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव के मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जैजैपुर थाने में की जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जा कर स्थिति का जायजा लिया। मामला ग्राम पंचायत करौवाडीह का है।

जानकारी के मुताबिक गांव के गरीब दास मनहर का सोमवार को निधन हो गया था परिजनों ने गरीब दास का अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया था।मंगलवार सुबह जब परिजन अस्थि-संग्रह के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो यह देखकर दंग रह गए कि गरीब दास की अस्थियां वहां से गायब हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात 09 बजे के करीब गांव के दो लोगों को मुक्तिधाम से कुछ लेकर जाते हुए देखा गया था। मुक्तिधाम में पैरों के निशान भी मिले है जिससे चोरी की पुष्टि होती है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में गर्मी का टूटा 6 साल का रिकॉर्ड, पारा 46 पार, फ्रिज में हो गया ब्लास्ट : बाल-बाल बचा परिवार

परिजनों ने इस घटना की शिकायत जैजैपुर थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर गांव के दो युवकों से पूछताछ की फिर उन्हें छोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles