Advertisment
छत्तीसगढ़

IED की चपेट में आए दो जवान: इलाज के लिए रायपुर रेफर, एरिया डोमिनेशन के दौरान हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान सातधार पुल से करीब यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 195वीं बटालियन की कंपनी मालेवाही और सातधार के बीच नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही पर निकली थी। इसी दौरान जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गए। घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  पारिवारिक विवाद सुलझाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, युवक ने हाथापाई कर दी जान से मारने की धमकी

इलाज के लिए रायपुर किया गया रेफर
दोनों को पहले जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, जवान गश्त पर निकले थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। घायल जवानों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया जा रहा है। दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय ने मामले की पुष्टि की है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles