Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

छात्रावास की अव्यवस्था देख प्रभारी सचिव ने जताई नाराजगी,एसडीएम तहसीलदार को निरीक्षण के दिए निर्देश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 जांजगीर-चांपा। जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज जिले के राहौद के शासकीय नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के बच्चों से खेल कूद मनोरंजन एवं पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब किये।

गंदगी और अव्यवस्था देख हुए नाराज

छात्रावास में पसरी गंदगी और अव्यवस्था देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए एसडीएम तहसीलदार को समय समय पर छात्रावास का निरीक्षण व बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में बागवानी फल-सब्जी भी लगाने कहा। इस मौके पर कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की ‘सीमा हैदर’… दो महिलाओं पर चढ़ा इश्क का बुखार, पति को छोड़ बच्चों संग पहुंच गई थी प्रेमी के पास

जीवन में तरक्की के साथ प्रकृति से जुड़ के रहना जरूरी

प्रभारी सचिव बोरा ने छात्रावास में विद्यार्थियों से कहा जीवन में तरक्की के साथ प्रकृति से जुड़ के रहना जरूरी है। प्रकृति से जुड़े रहने से मन शांत और एकाग्र रहता है, प्रभारी सचिव ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिले और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

बच्चों को नियमित योगा अभ्यास करने कहा

उन्होंने छात्रावासों में बिजली, पानी और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त आपूर्ति के लिए भी विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों की व्यवस्था, स्वच्छता और छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर छात्रों के रहने, खाने और पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। छात्रावास में रहने वाले छात्रों से भी संवाद करते हुए उनसे चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नियमित योगा अभ्यास करने कहा।

इसे भी पढ़ें:  नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का बलिदान और दो घायल

विद्यार्थी लक्ष्य बनाकर करें तैयारी

उन्होंने बारहवीं के विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से आप सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको पता होना जरूरी है कि आपको क्या हासिल करना है, लक्ष्य बनाने से आपको मोटिवेशन मिलता है। उन्होंने कहा कि आपके पास अभी जो समय है उसका सही तरीके से उपयोग करे। लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से आप अपनी शिक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

बच्चों ने अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग किए भेंट

बच्चों ने अपने हाथों से बनायें ग्रीटिंग भी जिले के प्रभारी सचिव बोरा को भेंट किये, जिन्हे देखकर उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हे गुलाब के फूल एवं टाफी पुरस्कार स्वरूप दी। इस अवसर पर उन्होंने जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कचंदा में चोरों का धावा, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी पार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles