Advertisment
कोंडागांवछत्तीसगढ़

केशकाल घाटी में 50 घंटे से लगा जाम, दोनों ओर से फंसे मालवाहक वाहन, व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा असर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव। केशकाल घाटी में शनिवार रात से लगा जाम अब तक नहीं हट सका है, जिससे मालवाहक वाहनों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाट के सातवें मोड़ पर एक ट्रक के खराब होने से यह जाम शुरू हुआ, जो अब लगभग 50 घंटे से जारी है.

केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर जाने वाली गाड़ियों को दादरगढ़ के पास और जगदलपुर की ओर आने वाली गाड़ियों को बटराली और फरसगांव के पास रोक दिया गया है. केवल बसों और छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है. इस जाम से मालवाहक वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में ट्रेन की पटरी पर सो गया बुजुर्ग, बीमारी से हताश होकर की खुदकुशी

रविवार से केशकाल घाट की सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो सकती है. प्रशासन जाम हटाने के प्रयास में जुटा हुआ है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles